
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। कस्बे के मुंशीगंज रोड पर स्थापित मां चंडिका दुर्गा माता पूजा समिति पर दशमी के दिन दुखदूरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अमेठी कस्बे की सैकड़ो महिलाये शामिल हुई जिन्होंने अवसान माता की पूजा कर क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की।इस कार्यक्रम का आयोजन पूजा समिति द्वारा हर वर्ष किया जाता है।आने वाली पांच तारीख को इसी पूजा पंडाल पर जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।
पूरे जिले में दशहरा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।आज दशमी के दिन अमेठी कस्बे के मुंशीगंज रोड स्थित मां चंडिका माता दुर्गा पूजा समिति द्वारा विशाल दुखदूरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दुखदूरिया के इस कार्यक्रम में अमेठी कस्बे की सैकड़ो की संख्या में महिलाये शामिल हुई जिन्होंने विधि विधान से अवसान माता की पूजा अर्चना की।यह पूजा पति और बच्चो की दीर्घायु और इलाके की सुख समृद्धि के लिए की जाती है।सुहागिन महिलाये इस विशेष पूजा में एक साथ बैठ कर माता की पूजा अर्चना के बाद लाई चना और गुंड खाती है। आने वाली पांच तरीके को इसी पूजा पंडाल पर जागरण का भी आयोजन किया गया है।पूजा समिति के संरक्षक महेश सोनी ने बताया कि आज पूजा समिति की तरफ से दुर्गा पूजा पंडाल के पास दुखदूरिया का आयोजन किया गया था जिसमें पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी समेत अमेठी कस्बे की सैकड़ो महिलाये शामिल हुई।



