साहेबगंज
आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण को लेकर जिला स्तरीय अपीलीय समिति की बैठक
उपायुक्त ने दिए पारदर्शी निष्पादन के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में गुरुवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के आलोक में जिला स्तरीय अपीलीय समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के अंतर्गत प्राप्त अपीलों एवं संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श किया गया।इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए मामलों की नियमानुसार समीक्षा एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पात्र लाभुकों की पहचान एवं सत्यापन की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाए।साथ ही प्राप्त अपीलों का निर्धारित प्रावधानों के तहत गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए योग्य लाभुकों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए।वही बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू,उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।



