कानपुर

सरदार पटेल पब्लिक स्कूल वार्षिकोत्सव ‘उड़ान’ एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : सरदार पटेल पब्लिक स्कूल नौबस्ता में रविवार को वार्षिकोत्सव ‘उड़ान’ के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय कपूर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिकता के इस दौर में अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित होने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बच्चों को लगातार प्रोत्साहित करने पर बल दिया और कहा कि सीखने तथा आगे बढ़ने की कोई उम्र नहीं होती। यदि व्यक्ति में आत्मविश्वास हो, तो वह असंभव कार्य को भी संभव कर सकता है। इसी क्रम में राजेंद्र बाजपई, भारतीय रिज़र्व बैंक के अधिकरी, ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में छात्रों में त्याग और कठिन परिश्रम की भावना होना आवश्यक है। देश को आगे बढ़ाने के लिए विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा का विशेष महत्व है। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों ने क्राफ्ट वर्क एवं विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल अत्यंत परिश्रम से तैयार किए। प्रदर्शनी में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा जीव विज्ञान से संबंधित सोलर सिस्टम,ज्वालामुखी,एसीटिक एसिड, इलेक्ट्रोलिटिक सेल एवं डाइजेस्टिव सिस्टम जैसे मॉडल प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही अयोध्या धाम, ‘सेव अर्थ, सेव एनवायरनमेंट’ तथा एटीएम मशीन सहित अनेक आकर्षक मॉडलों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा एवं गणेश वंदना से हुआ। कक्षा 1 के बच्चों ने वेलकम डांस प्रस्तुत किया। इसके बाद रेट्रो डांस, सौम्या ‌द्विवेदी द्वारा हॉरर-कॉमेडी एक्ट, नितिन वर्मा द्वारा इंग्लिश प्ले तथा तूलिका ‌द्वारा साउथ इंडियन डांस सहित अनेक मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गई। पुराने समय में लोग भूत-प्रेत से डरते थे। इसी डर को दूर करने तथा बच्चों में साहस और आत्मविश्वास का संदेश देने के उद्देश्य से विद्यार्थियों ने ‘भूतिया घर ‘ लगाया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कक्षा 6 एवं 7 के विद्यार्थियों ने पंजाबी बीट पर शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से डायरेक्टर शैलेन्द्र पटेल,मैनेजर गीता पटेल, ज्वाइंट डायरेक्टर शिखा पटेल,प्रधानाचार्य शिखा सिंह, प्रतीक बाजपई,मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सहित विद्यालय के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button