उत्तरकाशी

पंवाणी अग्निकांड के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही कर भेजी राहत सामग्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा घटना के संबंध में लगातार जानकारी ली जा रही है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को सभी रेखीय विभागों और संबंधित ब्लॉक के अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में लगाने के निर्देश दिए गए।
डीएसओ को प्रभावित परिवारों की सुविधा के लिए घटनास्थल पर कम्युनिटी किचेन संचालित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी को भोजन की समस्या न हो। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को चिकित्सा टीमें मौके पर तैनात रखने और पर्याप्त संख्या में महिला चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) को पशुचिकित्सकों की टीमें मौके पर और अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पशुधन का भी समय पर उपचार और देखभाल हो सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रभावित परिवारों के लिए आवास, पेयजल, कंबल व अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button