झुंझुनू
झुंझुनू जिला प्रमुख बनी 22 साल की कोमल भंवरिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिला परिषद के जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस प्रत्याशी कोमल भंवरिया जिला प्रमुख बनी। जिला प्रमुख चुनाव में 22 साल की कोमल भंवरिया ने नई राजनैतिक पहचान बनाते हुए 28 मत प्राप्त किए। वहीं भाजपा प्रत्याशी हर्षिनी कुल्हरी को 12 मत मिले तथा एक मत निरस्त हो गया। कोमल भंवरिया के जिला प्रमुख बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई। उनके गृह क्षेत्र गुढ़ागौड़जी के गिल भवन में अनिल गिल के नेतृत्व में पटाखे फोड़कर मिठाइयां बांटी गई। आतिशबाजी के दौरान पूर्व प्रधान प्रतिनिधि पवन खरबास, जगमाल सिंह गिल, जाट महासभा अध्यक्ष बंशीधर जाखड़, वासुदेव झाझड़िया, छगन दूड़िया, लोकेश खेदड़ सहित कई लोग मौजूद रहे।



