
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुन। जिला परिषद झुंझुनूं के उप जिला प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ आशुतोष मींणा ने जीत दर्ज की। गुरुवार को हुए मतदान में आशुतोष को 28 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी बल्लाराम को 12 वोट प्राप्त हुए। एक मत निरस्त घोषित किया गया। निर्वाचन के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख आशुतोष को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक गौरव चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका और झुंझुनूं एसडीएम रामकरण सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



