गोरखपुर

देव दीपावली पर जले दीपों से जगमग हुई गोला नगरी

गोला में देव दीपावली पर मां सरयू को दीपदान व महाआरती 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
   गोरखपुर : छोटी अयोध्या के नाम से प्रसिद्ध उपनगर गोला के पक्का घाट सहित विभिन्न घाटों पर समाजसेवी जगदीश कुमार निगम पत्नी ममता निगम, हर्षित, निशा,निम्रित, चुलबुली,शुभम जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन, भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार,सूरज कुमार पाण्डेय,शिवलाल जायसवाल आदि ने विगत वर्षो की भांति कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अत्याचार के अंत एवं सदाचार की पुनर्स्थापना की पावन प्रतीक देव दीपावली का पर्व मां सरयू को 6051 हजार दीपों का दान व महाआरती कर उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
         मंगलवार शाम को उपनगर स्थित मां सरयू का पक्का घाट व शीतला घाट को छ: हजार दीपों से सजाकर उन्हें दीपों की रोशनी से जगमग किया गया था। दीपों के जलते ही ऐसी अनुपम छटा दिखाई दी,मानों आसमान से झिलमिलाते सितारे जमीं पर उतर आए हों। घाटों पर मंत्रोच्चारण के बीच मां सरयू की भव्य महाआरती की गई। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा को देवताओं की दीपावली होती है।इस दिन सिर्फ सरयू स्नान ही नहीं बल्कि दीपदान का भी खासा महत्व है।दीपदान से पूर्वजों की आत्मा को मुक्ति मिलती है। शाम ढलते ही मां सरयू की आरती के बाद जब दीपों को जलाया गया तो कुछ ही पलों में सरयू के घाट पर जले दीपों की रोशनी से पूरा उपनगर गोला नहा उठा। इस मनोहारी दृश्य को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग इन घाटों पर शाम होते ही पहुंच गए थे।दीपों की मीठी रोशनी बरबस ही लोगों को अपनी तरफ आकर्षिक कर रही थी।
        दीपों की रोशनी के जगमग के बीच की गई आतिशबाजी का भी उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद उठाया। इस नजारा को देखने के लिए महिलाओं, युवतियों,पुरुषों के साथ ही बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे। नगर के प्राय: सभी मंदिरों पर के साथ अधिकांश लोगों के घर दीपों की रोशनी की जगमग नजर आए। देव दीपावली के अवसर पर उपनगर गोला के घाटों पर जले दीपों का अद्भुत नजारा देखते ही बन रहा था।
           इस दौरान गौतम वर्मा,अंकित पाण्डेय,व्यापार मंडल बेवरी अध्यक्ष ठाकुर मुनील सिंह,संजय,सुदर्शन,अर्जुन सोनकर, सौरभ,अर्पित निगम,जूही,शेजल निगम,रानी,शिवम पटवा,इमरान अंसारी सहित हजारों नगरवासियों ने दीपदान व महाआरती कर मंगल कामना किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button