पहलगाम आतंकी हमले के मामले में भारत के साथ है नाॅर्वे : जितेंद्र सिंह।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
नई दिल्ली। नॉर्वे ने 22 जून को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले और उसमें 26 लोगों की हत्या के मामले में रविवार को भारत के साथ एकजुटता प्रकट की। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। सिंह के मुताबिक, नॉर्वे के अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री आस्मुंड ग्रोवर ऑक्रस्ट ने फ्रांस में आयोजित मोनाको समुद्री सम्मेलन से इतर मोनाको में बैठक की और इस दौरान भारत को नॉर्वे के समर्थन की जानकारी दी। सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,समुद्री स्थानिक योजना (एमएसपी) बैठक से पहले, नॉर्वे के अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री अस्मुंड ग्रोवर ऑक्रस्ट ने हाल के हफ्तों में जम्मू-कश्मीर में हुई निंदनीय घटनाओं के मद्देनजर भारत के साथ अपने देश की एकजुटता प्रकट की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्यमंत्री सिंह ने कहा कि नॉर्वे के मंत्री ने बताया कि उनके देश में भारत के पक्ष में मजबूत जनभावना है और कई नागरिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने देश का दौरा करते हुए देखने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं।