मेरठ

महिला के घर में घुसा मनचला, पति पर किया हमला

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को पत्नी की रक्षा करना महंगा पड़ गया। एक मनचला काफी समय से पड़ोस में रहने वाली महिला को परेशान कर रहा था। देर रात आरोपी महिला के घर में घुस गया। महिला के चिल्लाने पर उसका पति मौके पर पहुंचा। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला।

कुछ देर बाद आरोपी अपने आधा दर्जन साथियों के साथ वापस लौटा। सभी ने मिलकर महिला के पति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। परिवार के लोग उसे थाने ले गए। पुलिस ने उसकी स्थिति को देखते हुए तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस छापेमारी कर आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button