पाकुड़

मांझी विजय मरांडी स्येडियम में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

International Yoga Day was celebrated at Manjhi Vijay Marandi Stadium

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। प्रखण्ड लिट्टीपाड़ा के मांझी विजय मरांडी स्टेडियम लिट्टीपाड़ा में 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग दिवस कार्यक्रम में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। योग दिवस के आयोजन में प्रखंड क्षेत्र के जन मानस, जनप्रतिनिधि सहित लिट्टीपाड़ा प्रखंड,अंचल, जे.एस.एल.पी.एस के कर्मी, पदाधिकारी एवं +2 राजकीयकृत उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय लिट्टीपाड़ा के छात्र-छात्राओं ने मिलकर योगाभ्यास किया। सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय लिट्टीपाड़ा के प्रधानाचार्य विमल महतो ने सभी को विभिन्न योगासन पर योग करने के कला प्रदर्शित करते हुये सभी को योग कराया और प्रशिक्षित किया। योग दिवस के आयोजन में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने सम्बोधन में बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को स्वास्थ्य, कल्याण और शांति के लिये योग के लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु मनाया जाता है। इसका उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। योग को भारत की प्राचीन परंपरा के उपहार के रूप में प्रचारित करना तथा इसके अभ्यास के माध्यम से वैश्विक समरसता एवं शांति को प्रोत्साहित करना है। इस योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रभारी प्रखंड कल्याण / क़ृषि पदाधिकारी के.सी.दास, प्रखंड नाजीर राजाराम रविदास, मुखिया शिव टुडू राजकीयकृत उच्च विद्यालय के प्रधाध्यापक फ्रेंक मुर्मू, कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय के वार्डन सीमा कुजूर सहित प्रखंड क्षेत्र के जन साधारण सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपुर्बक योग दिवस में भाग लेकर योगाभ्यास किया।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button