गोड्डा

रनिंग एकेडमी की टीम महिला लीग के फाइनल में पहुंची

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में स्थानीय गांधी मैदान मे खेले गए महिला क्रिकेट लीग में रनिंग एकेडमी ने जीसस एंड मेरी कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल को 151 रन से पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का किया। डीसीए की ओर से बताया गया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए रनिंग एकेडमी ने 15 ओवर में सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर 180 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।अनुष्का सिंह ने 84 रन एवं मिशेल ने 33 रन की पारी खेली। जवाब में जीसस एंड मेरी स्कूल की छोटी छोटी बच्चियाँ  रनिंग एकेडमी की धारदार गेंदबाजी के सामने सिर्फ 29 रन पर ऑल आउट हो गई। रनिंग एकेडमी की और से मिलन कुमारी ने 4 विकेट प्राप्त किया। वूमेन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनुष्का सिंह को मुख्य अतिथि एवं संघ के आजीवन सदस्य शिवकुमार यादव के द्वारा प्रदान किया गया। इस जीत के साथ रनिंग एकेडमी की टीम फाइनल में प्रवेश कर गई। फाइनल में रनिंग एकेडमी का मुकाबला 28/11/2026 को गोड्डा क्रिकेट एकेडमी से होगा। मैच में अंपायर की भूमिका में दिव्यप्रकाश एवं प्रभु तथा स्कोरर की भूमिका में राजन झा थे। वहीं, अंडर 12 का फाइनल मैच भी 28/11/2026 को जीसस एंड मेरी कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल बनाम गोड्डा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जायेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button