गोड्डा
स्वरोजगार को लेकर प्रतिभागियों ने कराया निबंधन
-जिला उद्योग केन्द्र परिसर में स्वरोजगार के लिए निबंधन सह जागरुकता शिविर का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गोड्डा : जिला उद्योग केन्द्र सभागार में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक आर के चतुर्वेदी की अध्यक्षता में उद्यम निबंधन सह जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उद्यमियों को एमएसएमई निबंधन से संबंधित सभी सुविधाओं के बारे में जागरुक किया गया। वहीं आन स्पाट निबंधन किया गया। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक आर के चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार की ओर से स्वरोजगार से संबंधित विविध कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। इसमें मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार श्रृजन कार्यक्रम (पीएलईजीपी) , प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना (पीएमएफएमई ), प्रधामंत्री विश्वकर्मा योजना मुख्य हैं। मुद्रा ऋण के तहत बिना गारंटी के स्वरोजगार के लिए ऋण मुहैया कराने का प्रावधान है। मौके पर झारक्राफ्ट के वरीय क्लस्टर मैनेजर मो. कादिर, पीओडीबी प्रबंधक मनीष कुमार, एनएसडीसी सुबरजीत दास, चेम्बर कामर्स के अध्यक्ष प्रीतम गाडिया सहित दर्जनों व्यवसायी व प्रतिभागी उपस्थित थे।



