गोड्डा

निरंजन सिन्हा भाजपा से निष्कासित, पार्टी लोगो प्रयोग नहीं करने की हिदायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : विगत झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से गोड्डा भाजपा में चला आ रहा अंतर्कलह का पटाक्षेप गुरुवार को हो गया जब भारतीय जनता पार्टी के गोड्डा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पत्र और अपना वीडियो जारी करते हुए जी लिट्रा इंटरनेशनल स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थान चलाने वाले महागामा विधानसभा अंतर्गत अमौर निवासी होटल व्यवसायी निरंजन कुमार सिन्हा को भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। साथ ही पार्टी के लोंगो का अब से प्रयोग नहीं करने की हिदायत दिया है।
बताते चलें होटल व शिक्षण व्यवसायी निरंजन कुमार सिन्हा झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के कुछ समय पूर्व भाजपा से जुड़े थे जिनका मकसद भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा चुनाव में महागमा विधान सभा से टिकट प्राप्त करना था और वे इस दौड़ में शामिल भी थे। इससे पूर्व विधानसभा चुनाव 2020 में कांग्रेस पार्टी से भी उन्होंने टिकट प्राप्त करने का प्रयास किया था परंतु किसी भी राजनीतिक पार्टी द्वारा उन्हें विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर कई विधानसभा चुनाव में उनके द्वारा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भाग्य आजमाया जा चुका है। विगत विधानसभा चुनाव 2024 में जब भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिया गया तो नाराज निरंजन कुमार सिन्हा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के विरोध में खुलकर कार्य करते भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार को हारने का कार्य किया गया। वहीं चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार तथा भाजपा गोड्डा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा के साथ भी अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया था जो अभी भी अदालत में चल रहा है।
इधर भारतीय जनता पार्टी के अंदर कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव के बाद से ही निरंजन कुमार सहित पार्टी विरोधी कार्य करने वालों को पार्टी से निष्कासित करने की मांग लगातार उठ रही थी परंतु अपने पहुंच और प्रदेश नेतृत्व के कुछ लोगों से व्यक्तिगत संबंध के बिना पर भारतीय जनता पार्टी से उन्हें निकाला नहीं जा पा रहा था। हाल के सप्ताह में निरंजन कुमार सिन्हा द्वारा भाजपा के एक पूर्व जिला अध्यक्ष के ऊपर 10 लख रुपए गवन का आरोप लगाते हुए अदालत में मामला दर्ज करवाया गया है, जबकि विगत कुछ माह पूर्व श्री सिन्हा द्वारा प्रदेश भाजपा के एक नेता के यहां भी रुपए के लेनदेन का मामला प्रकाश में लाया गया था।
अब जबकि भाजपा प्रदेश संगठन की ओर से श्री सिन्हा को पार्टी निष्कासित करने की हरी झंडी मिल गई है तो गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने पत्र जारी करते हुए सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी किया है और निरंजन कुमार सिंह को भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों सहित उसकी प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।साथ ही भारतीय जनता पार्टी के लोंगो का प्रयोग अब से नहीं करने का हिदायत देते हुए कहा गया है यदि भारतीय जनता पार्टी के लोंगो का प्रयोग किया जाता है तो कानूनी नोटिस दी जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button