बरेली
नैनीताल हाइवे पर गैस पाइप में लगी भयंकर आग, हड़कंप मचा
दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नैनीताल हाइवे के किनारे रखे गैस पाइप में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में उसने विकराल रूप धारण कर लिया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। एहतियातन हाइवे का ट्रैफिक रोक दिया गया, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार नैनीताल हाइवे के किनारे गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। काम के लिए भारी मात्रा में पाइपों को सड़क किनारे स्टोर किया गया था। इन्हीं पाइपों में आग लग गई जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर हैं और जांच जारी है।


