पाकुड़

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

District Election Officer held a meeting with representatives of political parties

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह- उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण 2026, मतदान केन्द्रों का रेसलाईजेशन तथा बूथ लेवल एजेंट के नियुक्ति को लेकर सभी वरीय पदाधिकारियों एवं सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के अध्यक्ष/ सचिव के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग अपेक्षित है। योग्य मतदाता, मतदाता सूची से वंचित न रहे, अयोग्य मतदाता, मतदाता सूची में न रहे, मतदाता सूची को शुद्ध करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार बिहार राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) किया जा रहा है।‌ झारखण्ड में भी आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण होने वाला है। इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर जिले के सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति करने का अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग से स्पष्ट निर्देश प्राप्त हुए हैं कि सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए, जिसके लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1200 ही रहेगी। मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की संख्या के पुनर्गठन से जिले में मतदान केन्द्रों की संख्या में वृद्धि होगी। जिसके लिए नये मतदान केन्द्र बनाए जायेंगे। नये मतदान केन्द्रों के लिए बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की जायेगी। मौके पर अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button