अलवर

पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा अन्त्योदय शिविर बन रहे ग्रामीणों के लिए राहत के केंद्र, 

अंत्योदय शिविरों में ग्रामीणों को मिल रही खुशियों की सौगातें, 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अलवर। राज्य सरकार द्वारा अंतिम छोर के तक के व्यक्तियों को लाभांवित करने हेतु लगाए जा रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा के अंतर्गत जिले में आयोजित हो रहे शिविरों में आमजन के हाथों-हाथ काम होने से यह शिविर राहत के केंद्र साबित हो रहे हैं तथा वर्षों पुराने राजस्व विवाद भी रजामंदी से दूर होने से ग्रामीणों के लिए खुशियों की सौगातें लेकर आए है।
एक शिविर में वर्षों से अवरूद्ध तीन रास्ते खुले,
स्कूली विद्यार्थियों के साथ आमजन की हुई राह आसान
मालाखेडा तहसील की ग्राम पंचायत सालपुर में आयोजित शिविर में वर्षों से अवरूद्ध तीन रास्तों सालपुर विद्यालय से पंचायत वाला रास्ता, नंगला चारण चौराहे से नंगला जोगी की ओर जाने वाले रास्ते एवं गांव नंगला में आबादी क्षेत्र में अंदर जाने वाले रास्ते को स्थानीय प्रशासन की टीम ने मौके पर ही आपसी समझाईश व रजामंदी के साथ खोलकर ग्रामीणों को राहत प्रदान की। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से आम रास्ता बंद था जिससे आमजन को निकलने, पशुओं को लाने-ले जाने व बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही थी। कैम्प के आयोजित होने की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रकरण के बारे में अवगत कराया। जिस पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा तुरन्त संज्ञान लेते हुए समझाई के साथ मौके पर वर्षों से बंद आम रास्ते को सहमति से खुलवाकर ग्रामीणों को राहत प्रदान की है। जिससे सभी ग्रामीण बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार
द्वारा लगाए जा शिविरों में आमजन के मौके पर काम होने से ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। उन्होंने वर्षों से बंद रास्तों को एक ही दिन में खोले जाने पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।
हाथों-हाथ मिले मनरेगा जॉबकार्ड, लाभार्थियों ने कहा अब नहीं होगी काम की चिंता
वहीं मालाखेडा तहसील की ग्राम पंचायत लीली में आयोजित अंत्योदय शिविर में निशा व अनिता को हाथों-हाथ मनरेगा जॉब कार्ड वितरित कर लाभांवित किया गया। लाभार्थियों ने बताया कि रोजगार के अभाव में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड रहा था जिससे जीवन निर्वाह में परेशानी आ रही थी। ग्राम पंचायत द्वारा रोजगार कार्ड बनाए जाने पर मनरेगा के तहत रोजगार मिला जिससे परिवार को भरपेट भोजन मिल पाया। उन्होंने बताया कि आज ग्राम पंचायत में लगाए शिविर में हमें मनरेगा जॉबकार्ड मिला जिससे हमारा परिवार बहुत खुश है। जॉबकार्ड बनने से अब काम की चिंता नहीं रहेगी। लाभार्थियों ने शिविर में जॉबकार्ड प्रदान करने पर मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा का आभार जताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button