धनबाद

सामाजिक कार्यकर्ता एवं बीसीसीएल कर्मी ने खान सुरक्षा निदेशक को लिखा पत्र

Social worker and BCCL worker wrote a letter to the director of mine safety

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। सामाजिक कार्यरता एवं बीसीसीएल कर्मी जगत महतो ने खान सुरक्षा महानिदेशक को पत्र लिख, बीसीसीएल के कतरास क्षेत्र में सांसद सीपी चौधरी द्वारा पर्दाफाश की गई अवैध खनन तथा सीसीएल के करमा खदान में हुई अवैध खनन के कारण हुई दुर्घटना की जांच की मांग किया है। कोलियरी लीज होल्ड में अवैध कोल खनन एवं दुर्घटना का दोषी अधिकारी, दिशा निर्देश, जारी करे खान सुरक्षा महानिदेशालय, धनबाद । विगत कुछ वर्ष से बीसीसीएल एवं सीसीएल के विभिन्न कोलियरी क्षेत्रों में अवैध खनन और कोयला की तस्करी के कारण दुर्घटना हो रही है, जिसके कारण राष्ट्रीय संपति का नुकसान के साथ साथ दिहाड़ी मजदूर इस अवैध खनन के दौरान काल की गाल में समा जा रहे है। यह पूरा अवैध उत्खनन का कार्य संगठित गिरोह के द्वारा किया जा रहा है, जिसके कारण हुई दुर्घटना के अपराध को भी कोयला तस्करों द्वारा दबा दिया जाता है। पिछले सप्ताह सांसद सीपी चौधरी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बीसीसीएल के कतरास क्षेत्र के रामकनाली कोलियरी क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध खनन का पर्दाफाश किया है तथा रामगढ़ जिला के सीसीएल के करमा खदान में इसी प्रकार के गिरोह द्वारा कोयला की तस्करी के दौरान चार दिहाड़ी मजदूर की मौत भी हुई है । महतो ने दोनों घटना को संज्ञान में डीजीएमएस को देते हुए इसकी जांच करने तथा कोयला की तस्करी और अवैध खनन के कारण हो रही दुर्घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए पहल करने का सुक्षाव दिया है । महतो ने खान सुरक्षा महानिदेशक से आग्रह किया है कि कोलियरी के सुरक्षा पदाधिकारी/प्रबंधक/अभिकर्ता को प्रत्येक दिन अपने लीज होल्ड क्षेत्र की निरीक्षण कर उसका रिपोर्ट ऑनलाइन प्रेषित करने का दिशा निर्देश जारी करने का आदेश देने की बात कही है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button