कार्यकारणी समिति का चार दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन
The four-day training of the executive committee concluded

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, बरहरवा के सौजन्य से कोटालपोखर संकुल स्तरीय महिला प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के पदाधिकारियों, कार्यकारणी सदस्य तथा सम्बन्धित लेखापाल का कोटालपोखर संकुल संघ कार्यालय में सोमवार को कार्यकारिणी समिति का नेतृत्व और शासन का चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन बीपीएम मो. फैज आलम की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान प्रशिक्षक चुनेस्वरी देवी एवं शाईनारा खातून के द्वारा संकुल संगठन का मूल संरचना, मजबूत समुदाय आधारित संगठन, शासन, सदस्यता और संचालन की भूमिका तथा संस्था को बेहतरठंग से चलाने के लिए आवश्यक तत्त्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। मौके पर पीआरपी सुशीला मुर्मू, सामुदायिक समन्वयक दुलर मरांडी, लेखापाल जितेंद्र कुमार साह तथा कोटालपोखर, बड़ा सोनाकार, मयूरकोला, पलासबोना तथा पथरिया पंचायतो के ग्राम संगठन के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।



