बोकारो

मौसी बड़ी से अपने घर लौटे भगवान जगन्नाथ

Lord Jagannath returned to his home from Mausi Badi

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो। मौसीबाड़ी ( मौसीबाड़ी ) से सोमवार को भगवान श्री जगन्नाथ अपने निवास स्थान अर्थात बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर – 04 स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। हजारों भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ रथ पर सवार भगवान को उनके घर पहुंचाया। बोकारो इस्पात नगरी में 05 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा- यात्रा (वापसी) उसी उत्साह से सम्पन्न हुई, जिस उत्साह से रथ यात्रा निकाली गयी थी। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ देव प्रतिमाओं को मंदिर प्रांगण से बाहर लाया गया और रथ पर आसीन किया गया। रथ की सफाई का कार्य छेरा-पन्हारा बीएसएल के अधिशासी निदेशक (संकार्य) सी. आर. महापात्रा ने किया। इस अवसर पर बोकारो महिला समिति की सदस्या एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा श्रद्धालु उपस्थित थे। श्री राम मंदिर से नगर वासियों के सम्मिलित प्रयास से रथ यात्रा आरम्भ हुई। पूरे रास्ते नगरवासी तथा श्रद्धालु जन बारी-बारी से अपना योगदान देकर पुण्य अर्जन करते रहे। रथ यात्रा राम मंदिर से पत्थरकट्टा चौक, गांधी चौक सिटी सेन्टर तथा बोकारो जनरल हॉस्पिटल होते हुए जगन्नाथ मंदिर पहुंची। मार्ग में स्वयंसेवी संस्था महिला समिति, बोकारो के सदस्यों ने पानी और शरबत का वितरण किया, जिसमें नगर के अन्य संस्थानों ने भी योगदान किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button