अमेठी
अनजुडी बसावट योजना के अन्तर्गत 16सडको के नवीनीकरण को लोक निर्माण विभाग ने भेजा 12करोड का बजट प्रस्ताव

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
अमेठी जगदीशपुर। लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत निर्माण खंड में आने वाले सोलह ग्रामीण सम्पर्क मार्ग जर्जर होने के कारण अपना स्वरूप खो चुके हैं।इन जर्जर सम्पर्क मार्गों के निर्माण के लिए शासन को बजट आवंटन के लिए प्राक्कलन और प्रस्ताव भेजे गए हैं। सोलह सम्पर्क मार्गों की लम्बाई लगभग 19किमी है। इनके निर्माण के लिए शासन से लगभग 12करोड रु की धनराशि की मांग की गई है।
पलिया पश्चिम,नियांवा, बाबूपुर, महोना,चमरौटी,सधी, लालपुर, रामनगर और चिटहुला गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की स्थिति जर्जर है। बरसात में आवागमन में खासी दिक्कत आती है।अनजुडी बसावट योजना के अन्तर्गत इन सड़कों के नवीनीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे गए हैं।
चयनित सम्पर्क मार्गों के नाम –
1-चिटहुला सम्पर्क मार्ग -1किमी
2-रामनगर सम्पर्क मार्ग -2.1किमी
3-लालपुर सम्पर्क मार्ग -0.600किमी
4-रामशाहपुर-पूरे सधई सम्पर्क मार्ग -1किमी
5-पूरे रामचरन-दौलतपुर सम्पर्क मार्ग -0.500किमी
6-मानदाता-पूरे दीनापुर सम्पर्क मार्ग,-1.3किमी
7-चमरौटी-पलिया पश्चिम सम्पर्क मार्ग -2.20किमी
8-महोना -पूरे पठान सम्पर्क मार्ग -0.800किमी
9-शेरगंज-पलिया पश्चिम सम्पर्क मार्ग -0.900किमी
10-ठेकेदार पुरवा से नियांवा सम्पर्क मार्ग -1.00किमी
11-पूरे रेखल से कचनांवा सम्पर्क मार्ग -1.100किमी
12-अज्ञात गांव सम्पर्क मार्ग -1.250किमी
13-मऊ अवतारा से निहाल पुर सम्पर्क मार्ग -0.600किमी
14-इटरौरा हरगांव मार्ग से पूरे इंछा सम्पर्क मार्ग 0.950किमी
15-पूरे मंजूशाह से इटरौरा सम्पर्क मार्ग -0.800किमी
16-पूरे जालिम से बाबूपुर सम्पर्क मार्ग -0.500किमी
इनसेट
अभियंताओं ने पुलों का किया निरीक्षण
मुसाफिरखाना बाजार शुकुल।
बारिश के मौसम में गोमती नदी और नालों पर बने पुलों की मौजूदा स्थिति की जानकारी के लिए लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने गुरुवार को अपने कार्यक्षेत्र में स्थित पुलों का निरीक्षण किया।
अधिशासी अभियंता इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार भी सहायक अभियंता इंजीनियर फूल सिंह के साथ दोपहर बाद साईट पर ही रहे।


