टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया ऐस प्रो: 4-व्हील मिनी-ट्रक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। टाटा मोटर्स ने ऑल-न्यू टाटा ऐस प्रो लॉन्च करके छोटे कार्गो परिवहन में एक नए युग की शुरुआत की है। टाटा ऐस प्रो केवल 3.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह भारत का सबसे सस्ता फोर-व्हील मिनी ट्रक है, जो शानदार दक्षता, लचीलापन और बेहतरीन मूल्य देता है।
ऐस प्रो को लॉन्च करते हुए एक्जीक्यूटिव ऑफीसर गिरीश वाघ ने कहा, नए उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया टाटा ऐस प्रो पेट्रोल, बाय–फ्यूल (सीएनजी + पेट्रोल) और इलेक्ट्रिक वैरिएंट्स में उपलब्ध है। ग्राहक उनकी व्यावसायिक जरूरतों के मुताबिक अपनी पसंद का वैरिएंट चुन सकते हैं। ग्राहक टाटा मोटर्स के देश भर में फैले 1250 कॉमर्शियल व्हीकल्स सेल्स टचप्वाइंट्स या टाटा मोटर्स के ऑनलाइन सेल्स प्लेटफॉर्म, फ्लीटवर्स पर अपने पसंदीदा ऐसप्रो वैरिएंट को बुक कर सकते हैं। टाटा ऐसप्रो को खरीदना बेहद आसान है। टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड (एससीवीपीयू) पिनाकी हल्दर ने कहा, “टाटा ऐस प्रो को ग्राहकों की जरूरतों को समझकर बनाया गया है और इसे कई तरह के कामों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे लाखों किलोमीटर तक अलग–अलग इलाकों और मौसम में कठिन परीक्षणों में आजमाया गया है। यह पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक जैसे कई ईंधन विकल्पों, सस्ती कीमत और बेहतर ड्राइविंग अनुभव के साथ आता है, जो इसे हर तरह के काम के लिए मूल्यवान बनाता है। यह टाटा मोटर्स के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो छोटे व्यवसायियों और उद्यमियों को भरोसेमंद और आधुनिक वाहन समाधान देने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।



