गोड्डा
भगवान के घर पर देर है पर अंधेर नहीं किस के चेहरे में छाई मुस्कुराहट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा (गोड्डा) : प्रखंड अंतर्गत रात्रि के भारी बारिश होने के कारण किसानों के चेहरे पर खुशी झलक रहे हैं लोग अपने खेत पर बिछड़े उखाड़ने के लिए इधर से उधर ढूंढ रहे हैं मगर लेबर नहीं मिल रहे हैं जहां पानी की समस्या था आज वह पानी का समस्या खत्म हो गया चेहरे पर वह झलक और वह चमक अब कह रहा है किस भगवान हम लोगों पर है मेहरबान अब होगी अच्छी फसल की पैदावार इस महीना के अंतिम तक रोपाई खत्म हो जाएगी किसान परमेश्वर कुमार का कहना है दो-तीन दिन पहले का ऐसा मौसम बना कर रखा था लगा अब इस बार हम रोपाई नहीं कर पाएंगे करता है भगवान के घर देर है पर अंधेर नहीं है आज सच-सच हुआ और देखने के लिए भी मिला सभी महिला एवं बिछड़े उखड़ते हुए
झमाझम बारिश और नहर का पानी बना वरदान, खेतों में लौटी रौनक
श्रावण मास की शुरुआत में महागामा प्रखंड के किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। बीते दो दिनों की लगातार बारिश और नहरों में छोड़े गए पानी ने खेतों में हरियाली बिखेर दी है।वहीं इससे पहले बारिश न होने से किसान चिंतित थे जिसको लेकर ग्रामीण विकास मंत्री सह विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने सिंचाई विभाग को तत्काल नहरों में पानी छोड़ने का आदेश दिया था।इसके बाद कुसमी, जमायडीह, पथरकानी, सरभंगा, दिग्घी, श्रीमतपुर, भांजपुर, गुदिया समेत कई गांवों में खेतों तक पानी पहुंचा और रोपनी कार्य ने रफ्तार पकड़ ली।ग्रामीण इलाकों में अब उत्सव जैसा माहौल है। महिलाएं खेतों की ओर पारंपरिक गीतों के साथ निकल रही हैं।किसान मंजर आलम, परमेश्वर कुमार, गणी आलम और ब्रह्मदेव यादव ने राहत की सांस लेते हुए प्रशासन का आभार जताया। हालांकि कुछ जगहों पर अब भी नहर के प्रवाह में अवरोध बना हुआ है बावजूद अच्छी बारिश हो जाने से खेतों में उम्मीदों की हरियाली लहराने लगी है।




