बरेली
प्राथमिक विद्यालय ठिरिया ठाकुरान में किया किया वृक्षारोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : जनपद बरेली के क्यारा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ठिरिया ठाकुरान में खण्ड शिक्षाधिकारी पूरन सिंह व एआरपी डी पी एस यादव के द्वारा विद्यालय प्रांगण मे वृक्षारोपण का कार्यक्रम शिक्षकों व बच्चो की उपस्थति में संपन्न किया गया।
इस दौरान समस्त स्टाफ के साथ छात्र छात्राओ को वृक्षारोपण क्यों आवश्यक है खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया साथ ही छात्र – छात्राओं के साथ विद्यालय को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया।एआरपी डी पी एस यादव ने बच्चो को विभिन्न प्रकार के पौधों जैसे अशोक, सहजन, नींबू, करौंदा, फलदायक एवं छायादारा पौधों की उपयोगिता के विषय में जानकारी दी। पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने सबका आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रवीण कुमार,दीप्ति सक्सेना, रीना व राजो उपस्थित रहे।



