बरेली

चेयरमैन क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ

पहले मुकाबले में आजाद क्लब बी ने मारी बाजी

12 टीमें ले रही हैं हिस्सा, शानदार प्रदर्शन करने वाले अजीम बने मैन ऑफ द मैच
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली / फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे में बृहस्पतिवार को रबर फैक्ट्री कॉलोनी स्थित खाली मैदान में चेयरमैन क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम, अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हारून चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद पहला मुकाबला आजाद क्रिकेट क्लब बी और नेचुरल स्टार के बीच खेला गया। टॉस जीतकर आजाद क्लब बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट पर 79 रन बनाए। जवाब में नेचुरल स्टार की टीम 10 ओवर में 63 रन ही बना सकी। इस तरह आजाद क्लब बी ने 16 रन से शानदार जीत दर्ज की।
आजाद क्लब के अजीम को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने मात्र 7 गेंदों में 17 रन बनाए और गेंदबाजी में 3 ओवर में 3 विकेट लिए।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हारून चौधरी ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें 9 टीमें फतेहगंज पश्चिमी की, जबकि 3 टीमें आसपास के क्षेत्रों की हैं। टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर देना है।
इस मौके पर चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, जेई मनोज यादव, सभासद प्रदीप गुप्ता, सभासद शराफत हुसैन, सभासद मौलाना अहसन अंसारी, तस्लीम उर्फ टिंकू, जाकिर हुसैन, सतीश चंद्र माहेश्वरी, कृपाल सिंह, सतीश महेश्वरी, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, ठेकेदार जगत सिंह उर्फ सनी, ठेकेदार वसीम, आदिल, जय बाबू, जुनैद, विट्टी भाई, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद हसन सहित नगर पंचायत के सभासद व कर्मचारी मौजूद रहे। मैच की शानदार कमेंट्री रिजवान भाई ने की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button