सिंगरौली
लायंस क्लब प्राइड एवं लायंस कैंपस क्लब मंगलम द्वारा किया गया वृहद वृक्षारोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । पर्यावरण सरंक्षण व समृद्ध भारत के निर्माण हेतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर व लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321ई के वर्तमान मण्डलाध्यक्ष लायन डॉ. अर्पण धर दुबे के निर्देशन मे आज सिंगरौली के मोरवा रेलवे स्टेशन के समीप सिंगरौली विधानसभा के विधायक रामनिवास शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह व रेलवे प्रबंधक अम्बिकेश सिंह एवं अन्य रेलवे अधिकारियो की उपस्थिति मे शिव मंदिर के प्रांगण मे लायंस क्लब सिंगरौली प्राइड एवं लायंस कैंपस क्लब सिंगरौली मंगलम के सदस्यों द्वारा वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ मे अतिथियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। लायंस क्लब सिंगरौली प्राइड के अध्यक्ष लायन नागेंद्र सिंह ने अपने स्वागत भाषण के माध्यम से आये हुए अतिथियों का अभिवादन कर सभी को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया, तत्पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह ने अपने उद्बोधन के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी का सन्देश प्रेषित किया व इस अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला, इसी क्रम मे विधायक रामनिवास शाह ने अपने उद्बोधन के माध्यम से बताया कि “एक पेड़ माँ के नाम” एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है, इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरेभरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा।
मंदिर के प्रांगण मे 51 पौधे रोपित किये गए
इस अवसर पर लायंस इंटरनेशनल से डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी (प्रशासन) – लायन संजीव कोहली, जोन चेयर परसन लायन – लायन गोपाल श्रीवास्तव के साथ अन्य सदस्यों मे सिंगरौली प्राइड के उपाध्यक्ष लायन नारायण साहू, सचिव लायन शिव शंकर सिंह सेंगर, निदेशक लायन अजय जायसवाल, स.कोषाध्यक्ष लायन राजेंद्र जायसवाल, मीडिया प्रभारी लायन गणेश सिंह विशाल, लायन अवध किशोर गुप्ता, लायन विक्रम सिंह एवं सिंगरौली मंगलम क्लब के अध्यक्ष लायन संजीव कुमार, सचिव लायन राम जी शुक्ला, कोषाध्यक्ष लायन अरविन्द बैस एवं श्री साईं शैल मंगलम महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अनिल केशरी, मो. जावेद, अरविन्द पाण्डेय व छात्र उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगो ने स्वयं द्वारा रोपित किये गए पौधों को सरंक्षित करने की भी शपथ ली एवं नियमित रूप मे पौधों के देखभाल का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के स. प्राध्यापक व मंगलम क्लब के सचिव रामजी शुक्ला ने किया व अंत मे जोन चेयर परसन लायन गोपाल श्रीवास्तव ने आये हुए अतिथियों का आभार ज्ञापन किया व भविष्य मे लायंस क्लब एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान मे नियमित रूप मे सामाजिक कार्यक्रम किये जाने का आश्वासन भी दिया।



