क्राइमगोड्डा

बाइक चोर गिरोह का दो चोर गिरफ्तार, 15 हजार में बेचता था चोरी की बाइक

 बीते दिनों सदर अस्पताल सहित अन्य जगहों से चोरी की गई चार बाइक बरामद।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
गोड्डा : पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देशानुसार अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु जिले भर में पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को गस्ती के दौरान गुप्त सुचना मिली कि चोरी का एक काला-लाल रंग का एचएफ डीलक्स मोटरसाईकिल पर सवार एक लड़का घाट बंका की तरफ से आ रहा है। जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए बम्बु प्लांट के पास सुन्दर पहाड़ी- गोड्‌डा मुख्य मार्ग में वाहन जाँच प्रारंभ किया गया। जाँच के क्रम में समय करीब 16.40 बजे बिना नम्बर का काला-लाल रंग का मोटरसाईकिल पर व्यक्ति सवार सुंदर पहाड़ी की तरफ से आ रहा था तभी पुलिस टीम को देखकर अपना मोटरसाईकिल मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया गया। गहनता से पुछताछ करने पर उसने अपना नाम महेन्द्र मिर्धा बताया।
उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुये बताया कि ये अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मोटरसाईकिल चोरी करते हैं तथा पंद्रह-सोलह हजार में बिक्री कर देते हैं। इनका मोटरसाईकिल चोर का एक गिरोह है। इनके पास से बरामद मोटरसाईकिल भी चोरी का है जिसे गोड्डा सदर अस्पताल से करीब एक सप्ताह पूर्व अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चोरी किये थे तथा अन्य कई जगहों से मोटरसाईकिल चोरी कर बिक्री किये हैं। इनके निशानेदाही पर एक अन्य अभियुक्त दशरथ पहाड़िया को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी का तीन अन्य मोटरसाईकिल बरामद किया गया। इस संदर्भ में गोड्‌डा मुफस्सिल थाना कांड संख्या 122/2025 के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। कांड में संलिप्त इनके सहयोगियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार साईबर अपराधी/अभियुक्त की पहचान महेन्द्र निर्धा, पिता नरेश मिर्धा, सा० अगिया मोड़, जामबाद, थाना देवदांड़, जिला गोड्डा, दशरथ पहाड़िया, पिता स्व० जोमे पहाड़िया, सा० चरचरी, थाना सुन्दर पहाड़ी, जिला गोड्डा के रूप में हुई।
वहीं छापेमारी के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन का काला-लाल रंग का एचएफ डीलक्स मोटरसाईकिल, काला रंग का स्पेलेन्डर प्लस मोटरसाईकिल बिना नम्बर का, एक ब्लू ब्लैक रंग का ग्लैमर बिना नम्बर का, एक ब्लू ब्लैक रंग का प्लसर जिसका नंबर जेएच 04एडी 3517 बरामद किया गया। उक्त छापामारी टीम में पुलिस निरीक्षक सदर प्रभाग, मधुसुदन मोदक, पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी गोड्डा, दिनेश कुमार महली, पुलिस अवर निरीक्षक सह गोड्डा मुफस्सिल थाना प्रभारी, आनंद कुमार साहा, पुलिस अवर निरीक्षक सह देवदांड थाना प्रभारी, राहुल कुमार, पुअनि विकास कुमार गुप्ता, मुफस्सिल थाना, पुअनि राजेश रंजन, मुफस्सिल थाना, पुअनि मुकेश कुमार राउत, मुफस्सिल थाना, सअनि मनोज मंडल, मुफस्सिल थाना, गोड्डा मुफस्सिल थाना के रिजर्व गार्ड, तकनिकी शाखा कर्मी, गोड्डा शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button