बिजनौर

स्कूल की सीढ़ियों से गिरकर मासूम छात्रा हुई घायल।

नैशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बिजनौर। मंडावर थाना क्षेत्र के सेंट पॉलसन स्कूल में शनिवार को हुए एक हादसे में कक्षा 11 की छात्रा रहनुमा सीढ़ियों से फिसलकर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। बाजार शम्भा निवासी रहनुमा पुत्री फरीद अहमद अपनी कक्षा से पानी पीने के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान वह सीढ़ियों से फिसल गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। घायल छात्रा को बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अनुसार उसे फ्रैक्चर हुआ है। घटना के बाद मंडावर थाने की पुलिस स्कूल परिसर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्कूल स्टाफ का कहना है कि सीढ़ियों से पैर फिसलने के कारण छात्रा गिर गई, जिससे उसे चोटें आईं। अभी तक छात्रा के परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button