दिल्ली

चार लेबर कोड,नई शिक्षा नीति 2020, प्री-पेड बिजली स्मार्ट मीटर, नशा खोरी, अश्लीलता, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी-महंगाई व जन समस्याओं पर विचार गोष्ठी।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

नई दिल्ली। एसयूसीआई ( सी) की भलस्वा-जहांगीर पुरी लोकल कमेटी की ओर से आज 14 दिसंबर को विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विचार गोष्ठी में इलाके के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। सभा की शुरु में कार्यक्रम का परिचय काॅ. प्रेमपाल ने दिया। जनसमस्याओं पर उपस्थित ज्यादातर लोगों ने अपनी बात रखी। विचार-गोष्ठी को मुख्य वक्ता के तौर पर एसयूसीआई ( सी) वेस्ट डिस्ट्रिक्ट कमेटी इंचार्ज काॅ. मैनेजर चौरसिया के अलावा काॅ. प्रकाश देवी, काॅ. निर्मल कुमार ने सम्बोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि आज तमाम सत्तारूढ पार्टियां पूंजीपतियों के हित में जनविरोधी नीतियाँ लागू कर रही हैं जिससे आम लोग का जीवन दूभर होता जा रहा है। देश का निर्माता मजदूर वर्ग आज बस्तियों में बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर हैं। बस्तियों में न पीने के पानी न साफ-सफाई की व्यवस्था, टूटी सड़कें, कूड़े का पहाड़, नशाखोरी के कारण बढ़ते अपराध आदि अनेकों समस्याओं से आम जनता त्रस्त है। वक्ताओं ने आगे कहा कि इसके खिलाफ आंदोलन ही एकमात्र विकल्प है इसलिए जनता के बीच जाएं उन्हें संगठित करें। अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को मजबूर करें। सभा का संचालन काॅ. राकेश कुमार ने किया। धन्यवाद प्रस्ताव काॅ. प्रमोद कुमार ने रखा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button