अमरोहा

नगर पालिका हसनपुर के सीमा विस्तार पर विवाद

सपा विधायक ने डीएम को दिया ज्ञापन, कहा- मौजूदा सुविधाएं भी नहीं मिल पा रहीं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : नगर पालिका परिषद हसनपुर द्वारा शासन को भेजे गए सीमा विस्तार प्रस्ताव पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आपत्ति जताई है। शनिवार दोपहर को उन्होंने इस मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। मुरादाबाद की कांठ सीट से सपा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका हसनपुर का सीमा विस्तार प्रस्ताव नियम विरुद्ध है। उनका कहना है कि वर्तमान में नगर पालिका में 25 वार्ड हैं और लगभग एक लाख की आबादी है।विधायक ने कहा कि मौजूदा नगर पालिका परिषद की सुविधाएं पहले से ही शहर के निवासियों को नहीं मिल पा रही हैं। सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सड़क व्यवस्था और पेयजल व्यवस्था सही तरीके से नहीं दी जा रही है। ऐसे में सीमा विस्तार के बाद जुड़ने वाले ग्रामों को कैसे सुविधाएं प्रदान की जाएंगी कमाल अख्तर का आरोप है कि सीमा विस्तार के नाम पर सरकार किसानों की जमीन हड़पना चाहती है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण के लिए मुआवजा अलग है और ग्रामीण क्षेत्र में अलग। विधायक ने शासन से अनुरोध किया है कि सीमा विस्तार प्रस्ताव की जांच कराई जाए। साथ ही नगर पालिका परिषद को आंतरिक फंड देकर शहर का विकास कराया जाए और सीमा विस्तार के प्रस्ताव को निरस्त किया जाए। उनका मानना है कि पहले से ही शहर की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है, ऐसे में सीमा विस्तार से समस्याएं और बढ़ जाएंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button