सिंगरौली

बोल बम के जयकारों के साथ जिले में निकली भव्य कांवड़ यात्रा

गनियारी से निकली कांवड़ यात्रा का पचौर स्थित शिव मंदिर में हुआ समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। सावन के पवित्र माह के अंतिम सोमवार पर सिंगरौली जिले में भक्तों के द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गयी। यात्रा में हजारों की संख्या में स्थानीय लोग और भक्तजन शामिल हुए। कावड़ यात्रा के आयोजक अंकित सिंह ने बताया कि यात्रा की शुरुआत जोगिया वीर बाबा मंदिर गनियारी से हुई। यहां से जल लेकर कावड़िया नगर भ्रमण पर निकले। सबसे पहले बैढ़न के शिवधाम मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का पूजन किया गया। इसके बाद नगर निगम परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजन अर्चन हुआ। वहां से पैदल चलते हुए सभी कांवडिए अति प्राचीन पचौर नाथ शिव मंदिर पहुंचे। वहां पर कावड़ में लाए हुए जल से भगवान शंकर का अभिषेक किया गया। इसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया।यह कावड़ यात्रा आज से 10 साल पहले शुरू की गई थी। तब से हर सावन में यह यात्रा निकाली जाती है। यात्रा लगभग 8 किलोमीटर लंबी रही। इस दौरान कावड़िया नाचते-गाते भी नजर आए। यात्रा की झांकी में सबसे पहले भगवान शंकर और माता पार्वती के स्वरूप को बैठाया गया था। कावड़ियों का जगह-जगह स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। पूरे मार्ग पर भक्ति का माहौल देखने को मिला।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button