मुरादाबाद
रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ग्रस्त इलाकों में जलभराव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मुरादाबाद। रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मुरादाबाद के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों में पानी घुस जाने के कारण भोजन और पीने के पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इस संकट की घड़ी में शहर के कुछ जागरूक पत्रकार और समाजसेवी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। मुरादाबाद यूट्यूब चैनल की ओर से आमन सिद्दीकी, सीमीत मोहम्मद, जीशान सादिक, और नासिर मिर्जा तथा फरमान भी मौके पर मौजूद रहे। इन सभी ने मिलकर वहां मौजूद पीड़ित परिवारों को भोजन प्रदान किया और उनकी समस्याएं सुनीं।आमन सिद्दीकी ने मौके पर बात करते हुए कहा कि यह समय एकजुट होकर सेवा का है, मैं मुरादाबाद की सभी एनजीओ, सामाजिक संस्थाओं व जनप्रतिनिधियों से अपील करता हूं कि वे इस राहत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और पीड़ित परिवारों के लिए भोजन, पानी और ज़रूरी सहायता प्रदान करें। उन्होंने यह भी मांग की कि नगर निगम को तुरंत प्रभाव से वहां शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि जलभराव के कारण बीमारियों का खतरा न बढ़े।



