राजस्थान

श्री राजपूत सभा जयपुर इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
टपूकड़ा। राजपूत सभा जयपुर इकाई के खैरथल तिजारा जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह कारौली ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। राजपूत सभा की बैठक का आयोजन खैरथल स्थित सुंदरम रिसोर्ट पर राजपूत सभा अध्यक्ष खैरथल तिजारा किशन सिँह चौहान मातोर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. जिन सदस्यों को कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया उनका नाम इस प्रकार है: अध्यक्ष महिपाल सिंह कारौली, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पेहल,महामंत्री नवरंग पाल झंझारपुर, संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह ठेटर बासना, सह मंत्री भीम सिंह पद्माड़ा खुर्द, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह नांगल सालिया एवं निम्न व्यक्तियों को सदस्य बनाया गया रविंद्र, कृष्ण सिंह, राजकुमार, मनोहर, नरेश, नीरज, भवानी, दिनेश, अशोक, संदीप, प्रमोद, प्रीतम, परविंदर,अजय सिंह व अभिमन्यु सिंह को राजपूत सभा का सदस्य नियुक्त किया गया. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष तिजारा से पुष्पेंद्र सिंह चौहान कारौली, किशनगढ़ बास से कुशाल सिंह, मुंडावर से देवेंद्र सिंह सियाली कलां वाले को नियुक्त किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button