जयपुर

रेजांगला वीर योद्धाओं पर बन रही फिल्म (120 Bahadur) पर नोटिस के बाद समाज में आश्वासन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जयपुर। रेजांगला के वीर योद्धा और जीवित योद्धा कप्तान रामचंद्र से सोमवार को उनके निवास मोहनपुरा में समाज के लोगों ने मुलाकात की। इस दौरान कप्तान रामचंद्र ने बताया कि फिल्म के प्रोड्यूसर और टीम के साथ उनकी और उनके बेटे की बातचीत हुई, जिसमें यह आश्वासन दिया गया कि फिल्म को सितंबर में दोनों जीवित योद्धा, रामचंद्र और निहाल सिंह, को दिखाया जाएगा।
इससे पहले, यादव समाज के समाज बंधुओं और वीर जवानों के सम्मान की रक्षा के लिए एडवोकेट बीरबल शर्मा, पीयूष किराडू और शिप्रा यादव के माध्यम से फिल्म टीम को आधिकारिक नोटिस भेजा गया था। नोटिस में निम्नलिखित मांगें रखी गईं
1.फिल्म में मेजर शैतान सिंह (परमवीर चक्र विजेता) या अन्य यादव योद्धाओं के बारे में कोई गलत जानकारी प्रस्तुत न की जाए।
2.फिल्म का प्री-स्क्रीनिंग दोनों जीवित योद्धाओं और समाज के प्रबुद्ध लोगों को दिखाया जाए।
3.फिल्म टीम समाज के प्रतिनिधियों से मिलकर सभी जानकारियां साझा करे और उनकी सहमति प्राप्त करे।
कप्तान रामचंद्र ने कहा कि मेजर शैतान सिंह ने उस युद्ध का नेतृत्व बहादुरी से किया और सभी यादव सैनिकों ने वीरता का परिचय दिया। समाज को उनके प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान बनाए रखना चाहिए।
समाज के लोगों का मेजर शैतान सिंह के बलिदान और वीरता के प्रति पूरा सम्मान और श्रद्धा है।
इस मुलाकात और नोटिस के बाद प्रोड्यूसरों ने आश्वासन दिया कि फिल्म समाज को दिखाकर ही रिलीज की जाएगी, जिससे यादव समाज और वीर जवानों का सम्मान बना रहे। कप्तान रामचंद्र और समाज के सभी बंधुओं ने इसे समाज के सम्मान और गरिमा को बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button