हापुड़ में व्यापारियों ने की अतिक्रमण हटाने की मांग।
हापुड़ के व्यापारियों ने की अतिक्रमण हटाने की मांग शिफ्ट होंगे अस्थायी दुकानदार और ठेला चालक।

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
हापुड़। हापुड़ के गोल मार्केट, कोठी गेट और कसेरा बाजार में अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए व्यापारी और स्थानीय निवासी जिलाधिकारी से मिले। डीएम अभिषेक पांडेय ने शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए ।
मंगलवार की दोपहर जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और शहर के मुख्य बाजारों से अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया। उन्होंने नगर पालिका को अस्थायी दुकानदारों और ठेला चालकों की पुनर्स्थापना की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
वहीं डी एम अभिषेक पांडे ने बताया कि , सभी अस्थायी व्यापारियों और ठेला चालकों को रामलीला ग्राउंड में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका और रामलीला समिति के बीच अनुबंध होगा। विस्थापन से पहले मुनादी की जाएगी और नोटिस लगाए जाएंगे। नगर पालिका दुकानों की सीमा का रेखांकन करेगी। निर्धारित सीमा से बाहर दुकान लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी और क्षेत्रवासी मौजूद थे। सभी ने जिलाधिकारी के निर्णय का स्वागत किया और अतिक्रमण की समस्या से जल्द छुटकारा मिलने की उम्मीद जताई।


