बेतुल
बैतूल देश के क्रांतिकारी पत्रकारों का महा संगम, ,
मुंबई में 23 अगस्त को होगा PCWJ का राष्ट्रीय महाअधिवेशन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल : पत्रकारिता की सशक्त आवाज़ और पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (PCWJ) देश के इतिहास का सबसे बड़ा महाअधिवेशन आयोजित करने जा रहा है। यह आयोजन 23 अगस्त 2025 को मुंबई के जूह अंधेरी वेस्ट में भव्य रूप से संपन्न होगा।
“डॉ. सैय्यद खालिद कैस का मार्गदर्शन” इस महाअधिवेशन की अगुवाई करेंगे संगठन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. सैय्यद खालिद कैस, जो कि हमेशा पत्रकारों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई में सबसे आगे खड़े दिखाई देते हैं। उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में संगठन लगातार पत्रकारों को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य कर रहा है।
“राष्ट्रीय महा सचिव शशिदीप का रहा सतत प्रयास”
संगठन की राष्ट्रीय महासचिव शशि दीप के अथक प्रयासों और प्रेरणा से यह महा संगम मुंबई की धरती पर आकार ले रहा है। उनके नेतृत्व ने संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया है। वही मध्य प्रदेश बैतूल जिले से जिला अध्यक्ष इरशाद खान ने अपनी पूरी टीम के साथ जानकारी दी कि यह राष्ट्रीय महाअधिवेशन पत्रकारिता की दुनिया में स्वर्णिम अध्याय साबित होगा। उन्होंने कहा कि “PCWJ पत्रकारों की आवाज़ है और यह महा संगम उनकी ताक़त और एकजुटता का प्रतीक बनेगा। और हमारी बैतूल टीम के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है कि हमें खालिद कैस और शशिदीप के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिल रहा है।
“महाअधिवेशन में देशभर से सैकड़ों पत्रकारों की उपस्थिति दर्ज होंगी”
“प्रेस की स्वतंत्रता और चुनौतियों पर चर्चा”
“पत्रकारों के अधिकारों और समस्याओं का समाधान”
“भविष्य की पत्रकारिता को नई दिशा देने की योजना”
उम्मीदों का नया सूरज
यह राष्ट्रीय महाअधिवेशन न सिर्फ संगठन की शक्ति का परिचायक होगा, बल्कि पत्रकारों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई में मील का पत्थर साबित होगा। देशभर के पत्रकार इस आयोजन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।



