स्कूल में कमरें में बंद कर शिक्षकों ने कक्षा 6 के छात्र को बेरहमी से पीटा
हाथ पांव में आई चोटें, पुलिस ने दर्ज किया केस ..

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) : हापुड़ थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षकों के ऊपर कक्षा 6 में पढ़ने वाले छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोपी की फीस जमा ना करने को लेकर शिक्षकों ने स्कूल में कमरें में बंद कर डंडो से पिटाई कर दी। शिक्षकों की पिटाई से पीड़ित छात्र के हाथ और पांव में गंभीर चोटें हैं। परिजनों की तारीफ पर पुलिस ने तीन शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। और मामले की जांच में जुट गई है।
हापुड़ में स्थित किड्स कैसल पब्लिक स्कूल में 6 वीं कक्षा के छात्र अंकुश को सिर्फ इसलिए डंडों से बेरहमी से पीटा गया, क्योंकि उसके पिता समय से फीस जमा नहीं कर पाए थे। पीड़ित बच्चे और परिजनों के आरोप ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है।अंकुश ने घर आने पर परिजनों को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद वह अपने पुत्र को साथ लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं होने पर परिजनों ने एसपी न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने एक महिला शिक्षिका समेत तीन शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एएसपी विनीत भटनागर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मामला प्रकाश में आया है कि कक्षा 6 के बच्चे के साथ विद्यालय के टीचर्स ने मारपीट की थी।उसी सम्बंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।



