झांसी
समाज कार्य चुनौतीपूर्ण कार्य-ध्रुव सिंह
समाज कार्य के विद्यार्थियों ने मार्ग श्री संस्था का किया भ्रमण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झाँसी-बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी के समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों द्वारा क्षेत्रीय कार्य अभ्यास के अंतर्गत मार्गश्री चैरिटेबल ट्रस्ट का भ्रमण किया गया एवं संस्था द्वारा किये गए विकास कार्यों के विषय में जानकारी प्राप्त की ।
ट्रस्ट के निदेशक ध्रुव सिंह यादव द्वारा संस्था कार्यालय में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज कार्य एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। जिन छात्रों में सामाजिक परिवर्तन की भावना होती है, सामाजिक कल्याण का भाव होता है, वे ही समाज कार्य के क्षेत्र में आते हैं । उन्होंने विद्यार्थियों को मार्ग श्री ट्रस्ट के गठन की प्रक्रिया, ट्रस्ट द्वारा विगत तीन दशकों में किए गए सामाजिक कार्यों, उपलब्धियों, वर्तमान में संचालित प्रोजेक्ट्स के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया ।
क्षेत्रीय कार्य भ्रमण के दौरान समाज कार्य विभाग के क्षेत्रीय कार्य समन्वयक डॉ मुहम्मद नईम, क्षेत्रीय कार्य पर्यवेक्षक श्रीमती गुंजा चतुर्वेदी, मधुबन पांडे, दीपेश पटेल सहित समाज कार्य के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थी उपस्थित रहे ।


