बहराइच
हरदी पुलिस ने अभियान चलाकर 12 वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल-

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महसी बहराइच। माननीय न्यायालय बहराइच द्वारा जारी वारण्ट के क्रम में हरदी पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को प्रहलाद सिंह पुत्र राजेश्वर निवासी ग्राम महसी थाना हरदी जनपद बहराइच व बब्लू उर्फ बाबू पुत्र रमजान निवासी सिंगिया नसीरपुर थाना हरदी जनपद बहराइच व प्रमोद कुमार पुत्र भगतराम निवासी रमवापुर दाखिला गंगापुरवा थाना हरदी जनपद बहराइच व खलील पुत्र मोहर्रम अली,सुद्धि पुत्र मोहर्रम अली,नवाब अली पुत्र अजमत अली, सुबराती पुत्र अब्बास, नसीम पुत्र छंगू,रौनक अली पुत्र जाहिद,वारिश अली पुत्र अजमत अली, बुधई पुत्र सलारबक्श,शफी पुत्र गुलाम रसूल निवासीगण ग्राम परसोहना थाना हरदी जनपद बहराइच को गिरफ्तार गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।
थाना अध्यक्ष हरदी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय थाना पर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज था और जिसका वाद माननीय न्यायालय में चल रहा है जिसके अंतर्गत माननीय न्यायालय ने उक्त लोगों के विरुद्ध वारंट जारी किया गया था जिसके क्रम में आज बृहस्पतिवार को हरदी पुलिस टीम द्वारा सभी 12 वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बहराइच के समक्ष प्रस्तुत हेतु रवाना किया गया है।



