मां की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा में शिक्षक ने कम्पटीशन की पुस्तकें देकर छात्र छात्राओं को सम्मानित किया
महिलाओं को वस्त्र दान किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। रविवार को शिक्षक और कवि रामचंद्र सरस ने बेलखरी में अपनी मां की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को कम्पटीशन की पुस्तकें देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर भिक्षु संघ में भंते धम्मदीप -धोपियामऊ,भंते शांति मित्र प्रतापगढ़,भंते धम्मदीप नुंवावा,भंते धम्म ज्योति -जगदीशपुर,भंते प्रज्ञा मित्र, सोइया, वरिष्ठ बौद्धाचार्य राम समुझ बौद्ध, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, इन्द्र पाल गौतम, प्रहलाद गौतम,संगम लाल,राम फल फौजी, श्याम लाल त्रिभुवन दत्त,रामनरेश, राजेश अकेला, संजय कुमार, वैरागी राम भारती, डॉ शिव मिलन सरोज आदि मौजूद रहे।
शिक्षक राम चन्द्र सरस ने श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी महिलाओं को भी साड़ियां देकर सम्मानित किया। भतीजे श्याम लाल के साथ परिवार के लोग भी वस्त्र दान में शामिल रहे।


