गाजियाबाद

सर्वोदय नगर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित, 

पार्षद-ठेकेदार की मिलीभगत पर पूर्व प्रत्याशी ने उठाए सवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

गाज़ियाबाद। सर्वोदय नगर वार्ड-14 में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के पूर्व बसपा पार्षद प्रत्याशी प्यारे मोहन ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्षद और ठेकेदार की मिलीभगत के चलते क्षेत्र में कोई भी कार्य निर्धारित एस्टीमेट के अनुसार नहीं हो रहा है।

उन्होंने बताया कि सर्वोदय नगर में जल निकासी की व्यवस्था बेहद खराब है, जिसके कारण बरसात के दिनों में गलियों में पानी भर जाता है। उन्होंने एक पुराने हादसे का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी जलभराव के कारण एक बालक की मृत्यु हो चुकी है, जो स्कूल जाते समय डूब गया था। यह घटना क्षेत्र की बदहाल स्थिति को दर्शाती है।

प्यारे मोहन ने मांग की कि सर्वोदय नगर की गलियों और सड़कों का तत्काल उठान किया जाए ताकि जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि जो गलियां और सड़कें पहले बनी हैं, उनके बराबर ऊँचाई पर नई गलियां और नालियां बनाई जानी चाहिए। लेकिन ठेकेदार जानबूझकर नई गलियों को पहले से भी नीचा बना रहा है, जिससे समस्या और बढ़ रही है।

उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से अपील की कि वे स्वयं क्षेत्र का निरीक्षण करें और सभी निर्माण कार्यों को स्वीकृत एस्टीमेट के आधार पर ही पूरा करवाएं। क्षेत्रवासियों ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई है और पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button