ललितपुर
ललितपुर जिले का नाम विश्व पटल पर फिर हुआ गौरवान्वित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर : ललित नगरी की मिट्टी में खेले और बड़े हुए डा.आशुतोष शर्मा को मिला वैश्विक सम्मान
ललितपुर। यूरोप के हंगरी देश की प्रख्यात यूनिवर्सिटी में डा.आशुतोष शर्मा को वैश्विक सम्मान ग्लोबल थॉट लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान से ललितपुर जिले का नाम एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। बताते चलें कि डा.आशुतोष शर्मा जिले के मूर्धन्य पत्रकार स्व. पं.रूद्रनारायण शर्मा लल्लाजी के प्रपौत्र और वरिष्ठ पत्रकार पं.सुनील शर्मा के सुपुत्र और योग प्रशिक्षक सुबोध शर्मा विश्वास के भतीजे हैं। हंगरी की राजधानी से डा.आशुतोष शर्मा द्वारा भेजे गये संदेश में उन्होंने बताया कि उन्हें गर्व है कि ग्लोबल थॉट लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जो ऊर्जा, जल, भोजन, जलवायु नेक्सस में मेरे योगदान और वैश्विक नेतृत्व को मान्यता प्रदान करता है। यह प्रतिष्ठित सम्मान मुझे यूनिवर्सिटी ऑफ मिसकॉले हंगरी में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार मुझे विशेष रूप से मेक्सिको में पिछले 20 वर्षों के मेरे शोध उपलब्धियों और नेतृत्व, विशेषकर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर (स्थायी कृषि) और एग्रोबायोटेक्नोलॉजी में किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। इसी क्रम में, उन्हें तथा विश्व-प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डा.अत्तिला हॉस यूनिवर्सिटी ऑफ डिब्रेसन हंगरी को यूनिवर्सिटी ऑफ एएम फ्लोरिडा द्वारा मानद प्रोफेसर के रूप में आमंत्रित किया गया है। यहाँ हम आने वाले समय में युवाओं और वैज्ञानिकों को प्रशिक्षित करने तथा नई पीढ़ी को प्रेरित करने का कार्य करेंगे। संदेश में आगे कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका नहीं, बल्कि उनके परिवार, सहयोगियों, मार्गदर्शकों और उन सभी संस्थानों का भी है, जिनसे मुझे सीखने और आगे बढऩे का अवसर मिला।



