गोड्डा
सीएम से मिली मंत्री दीपिका, मदरसा घटना के निष्पक्ष जांच का किया मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिल कर महागामा मदरसा के मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। मंत्री ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह केवल यह पीड़ित परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए चिंता का बिषय है। छात्रों की मौत से स्थानीय स्तर पर आक्रोश एंव असमंजस का माहौल है। ऐसे में पारदर्शी जांच अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि घटना की सच्चाई सामने आनी चाहिए। ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति रोकी जा सके। सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है की दोषियों को किसी भी सुरत में बख्शा नहीं जाएगा। जांच में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाएगी। उल्लेखनीय है कि मंत्री दीपिका ने मुख्यमंत्री और गोड्डा उपायुक्त को सोशल मीडिया में टैग करते हुए निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग किया था।

