गोड्डा

सिंधाडी से निकले कांवरियों का घोरीचक पेट्रोल पंप पर हुआ जोरदार स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेहरमा। श्रावणी मास के पावन अवसर पर सिंधाडी से 54 फीट लंबी भव्य कांवर लेकर बाबा बासुकीनाथ धाम की ओर प्रस्थान कर रहे कांवरियों का गोरीचक पेट्रोल पंप पर भव्य स्वागत किया गया। समाजसेवी अरुण राम के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम में कांवरियों को फल-फूल, शरबत एवं प्रसाद वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। स्वागत समारोह में दक्षिणी जिला परिषद सदस्य कदमी एवं अरुण राम ने कहा कि कांवर यात्रा केवल आस्था और श्रद्धा का प्रतीक नहीं, बल्कि यह सामाजिक एकता और सेवा भावना का भी संदेश देती है। कांवरियों की सेवा करना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है।इस दौरान स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और “बोल बम” के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। चारों ओर शिव भक्ति की अलौकिक छटा देखने को मिली।कार्यक्रम के सफल संचालन में पुलिस-प्रशासन की भी सक्रिय भूमिका रही। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नरेन्द्र शेखर आजाद, मयंक सिन्हा, पत्ती खान, जय रंजन, उपेंद्र सिंह, चांद सिंह, डब्बू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।भक्तों के इस स्वागत से कांवरियों का उत्साह दोगुना हो गया और वे बाबा बासुकीनाथ की जयकार करते हुए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button