गोड्डा

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत प्रचार रथ को किया रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अंतर्गत  समाहरणालय परिसर से उपायुक्त अंजली यादव, उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी समेत अन्य अधिकारियों के द्वारा प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरुकता रथ जिले के विभिन्न गांवों व हाट-बाजार में पहुंचेगा और सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं को मिलने वाले लाभ के संबंध में प्रचार-प्रसार करेगा। इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं, किशोरियों को शिक्षा से जोड़ना और वयस्क होने पर उसकी शादी के लिए जरूरी सहायता करना है। योजना के सहयोग से किशोरियों को स्कूलों से जोड़े रखना है। साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और किशोरियों की शिक्षा पर जोर देना है। योजना के तहत आठवीं क्लास से बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जाएगा। आठवीं और नौवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्राओं को 2500 रुपये का आर्थिक लाभ मिलेगा। वहीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं में पढ़ने वालों को 5000 रुपये और इसके बाद 18-19 वर्ष की आयु पूरी होने पर 20 हजार रुपये का एकमुश्त अनुदान दिया जाएगा। इसमें झारखंड की बेटियों को अच्छी शिक्षा के लिए कुल 40 हजार रुपए तक की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि यह झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना हैं, जिससे किशोरी बालिकाओं को सशक्तिकरण में सहयोग मिलेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button