एसआईआर कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता ने दिये अहम निर्देश
Additional Collector gave important instructions in the review meeting of SIR work progress.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ प्रखण्ड सभागार में मंगलवार को एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) कार्यों की प्रगति को लेकर अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में लगभग सभी बीएलओ, सुपरवाइजर और पंचायत सचिव उपस्थित थे। बैठक में अपर समाहर्ता ने कहा कि एसआईआर से सम्बन्धित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करना अनिवार्य है। उन्होंने सभी अधिकारियों को बूथ स्तर पर जाकर आवश्यक अपडेट सुनिश्चित करने और मतदाता सूची से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने बताया कि अब तक जिले में 58 प्रतिशत कार्य सम्पन्न हो चुका है। कहा एसआईआर कार्यों की प्रगति के मामले में राज्य में पाकुड़ जिले का स्थान पांचवां है। उन्होंने अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि शेष कार्यों को समय पर पूरा कर जिले की स्थिति को और बेहतर बनाया जा सकता है। बैठक में बीएलओ, सुपरवाइजरों और पंचायत सचिवों को एसआईआर कार्य से सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गये। अपर समाहर्ता ने सभी को निर्देश दिया कि वे मतदाता सूची से सम्बन्धित किसी भी त्रुटि को शीघ्रता से सुधारे, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।



