मेरठ

7 घाटों पर गणेशोत्सव मूर्ति विसर्जन को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। मेरठ जनपद में 7 घाटों पर गणेशोत्सव मूर्ति विसर्जन को लेकर जनपद में सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध किये गये हैं। डीआईजी ने आगामी बारावफात एवं गणोशोत्व मूर्ति विसर्जन के त्यौहारों को लेकर रेंज की पुलिस को विस्तृत निर्देश जारी किये हैं। रेंज के जनपदो में 05 अपर पुलिस अधीक्षक, 23 सीओ, 65 निरीक्षक, 300 उ0नि0, 482 मु0आ0, 505 आरक्षी,  340 हो0गार्ड/पीआरडी एवं 01 कम्पनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है ।
रेंज के सभी जनपदीय पुलिस द्वारा पीस कमेटी/ धर्म गुरू/ शांति समिति/ संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ अन्य विभाग जैसे नगर निगम, स्वास्थय, विद्युत विभाग आदि के साथ 113, आयोजको/ संचालको के साथ 92 गोष्ठियां आयोजित कर ली गई हैं ।  गणेशोत्सव मूर्ति विसर्जन पर ड्यूटी मे कुल 1753 पुलिस बल की नियुक्ति की गई है। जनपदो में 06 अपर पुलिस अधीक्षक, 23 सीओ, 59 निरीक्षक, 318 उ0नि0, 482 मु0आ0, 530 आरक्षी,  335 हो0गार्ड/पीआरडी एवं 02 प्लाटून पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है । प्रतिमा विसर्जित किये जाने वाले घाटो की संख्या-32 है जिनपर कुल 144 प्रतिमाओ का विसर्जन किया जाना है। जिसमे जनपद मेरठ मे 07 घाटो पर 44 मूर्ति विसर्जन, इसी प्रकार जनपद बुलन्दशहर मे 12 घाटो पर 32 मूर्ति विसर्जन, जनपद बागपत मे 10 घाटो पर 54 मूर्ति विसर्जन एंव जनपद हापुड़ मे 03 घाटो पर 14 मूर्ति विसर्जन होना प्रस्तावित है । कानून व्यवस्था के दृष्टिगत मजलिस के स्थान, जुलूसो के रुट एवं सभी संवेदनशील स्थानो का भौतिक निरीक्षण/ भ्रमण कर लिया जाए तथा जुलूसो की ऊँचाई के दृष्टिगत रास्ते में तार एवं अन्य बाधाओं का आंकलन कर लिया जाये तथा यह भी देखा जाये कि जुलसों के रास्तों/ छतों पर ऐसी वस्तु/ सामान (पत्थर, ईट, खाली बोतल आदि) तो नही है जिसका उपयोग किसी को हानि पहुंचाने में किया जा सकता हो, उन्हे हटवा लिया जाये ताकि लॉ-एंड-ऑर्डर की कोई समस्या उत्पन्न न हो ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button