अमरोहा

अमरोहा के जोया में ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस

मदरसे से शुरू होकर बाजार तक पहुंचा, हजारों लोग हुए शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के जोया कस्बे में जुमे की नमाज के बाद ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस रज़ा रुयते हिलाल कमेटी जोया के बैनर तले आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग शामिल हुए।जुलूस की शुरुआत जोया मदरसे से हुई। यह संभल चौराहे पर पहुंचा। यहां अन्य क्षेत्रों से आए जुलूस भी शामिल हुए। फिर यह इक़बाल नगर होते हुए जोया अमरोहा रोड और जोया की गलियों से गुजरता हुआ जोया बाजार पहुंचा।मौलाना आसिफ ने देश की तरक्की, भाईचारे और बाढ़ प्रभावित इलाकों की जनता की भलाई के लिए दुआएं करवाईं। नगर और ग्रामीण इलाकों से हजारों लोगों ने इस जश्न में हिस्सा लिया। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। इससे माहौल शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण बना रहा।कार्यक्रम में मौलाना अहसान, मौलाना जमील, मौलाना अरकान, मुफ्ती आसिफ, हाफिज समसुता हसन और मौलाना आफताब समेत कई धार्मिक नेता मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व सांसद दानिश अली, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद यामीन, चेयरमैन जुबैर, विधायक महबूब अली और पूर्व एमएलसी परवेज अली जैसे राजनीतिक नेता भी शामिल हुए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button