गोड्डा

ईद-ए-मिलाद उन नबी का पर्व जोश, हर्षोल्लास, शांति और सद्भाव के साथ सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : ईद-ए-मिलाद उन नबी का पर्व पूरे जोश, हर्षोल्लास, शांति और सद्भाव के साथ मनाया गया।जुलूस की शुरुआत जामा मस्जिद, गोड्डा बाजार न्यू मार्केट से हुई, जो आसनबनी, फसियाडंगाल नहर चौक, महावीर नगर, चपरासी टोला, गुलजारबाग, कारगिल चौक होते हुए गांधी मैदान तक पहुंचा। गांधी मैदान में मदरसा के छात्र, शिक्षक, मौलवी, मौलाना और इमामों द्वारा फातेहा एवं नात पढ़कर कार्यक्रम का समापन किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, मदरसा के बच्चे, ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवा और बुजुर्ग शामिल हुए और जश्न मनाया।पर्व के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अशोक कुमार प्रियदर्शी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) श्री जे.पी.एन. चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोड्डा श्री दयानंद जायसवाल, नगर थाना प्रभारी श्री विपिन कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया।इसके अतिरिक्त अंजुमन असनबनी, हज कमेटी, मस्जिद कमेटी न्यू मार्केट के सदस्य— विशेषकर हाजी इकरारूल हसन आलम, वार्ड पार्षद तालिब हुसैन, जियाउद्दीन, अंजुम अख्तर, राजेश नईम, सरदार मुजीब आलम, इब्राहिम अंसारी, मोहम्मद इदरीश, मोहम्मद मुन्ना, मौलाना अब्दुल मन्नान, मौलाना आज़ाद मिस्बाही, मौलाना अब्दुल रज्जाक आदि ने भी जुलूस को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button