कानपुर
पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने बारावफात पर्व पर जुलूस का जायजा लिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा बाबूपुरवा थाना क्षेत्र एवं बर्रा थानाक्षेत्र में बारावफात पर्व पर जुलूस का जायजा लिया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इनके द्वारा बारावफात पर्व के अवसर पर निकाले जा रहे जुलूस का निरीक्षण पुलिस किया गया। निरीक्षण के दौरान द्वारा मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए जुलूस शांतिपूर्ण,सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा पूर्व से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी,जिसके फलस्वरूप जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। क्षेत्र में शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द का वातावरण बना रहा। जुलूस शांतिपूर्ण एवं नियंत्रित रूप से चल रहा है। पुलिस बल पूरी तरह से सतर्क एवं तैनात है।



