कानपुर

मून एंड मार्स रिसोर्ट में दीपिका महिला क्लब की यादगार पिकनिक हुई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : दीपिका महिला क्लब की ओर से मून एंड मार्स रिसोर्ट में एक मनोरंजक पिकनिक का आयोजन किया गया,जिसमें लगभग 80 सदस्याओं ने भाग लिया। सदस्याएँ बस द्वारा स्थल पर पहुँचीं, जहाँ पहुँचकर सभी ने आपस में मिलकर विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। पिकनिक के दौरान हाउसी खेली गई, स्विमिंग पूल में सबने खूब मस्ती की और स्वादिष्ट स्नैक्स एवं रिफ्रेशमेंट्स का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान मैनेजमेंट का विशेष सहयोग रहा, जिसकी बदौलत कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समिति की सचिव श्वेता माहेश्वरी, सदस्याएँ अंजिका जैन, ममता खेमका, कीर्ति श्रीवास्तव, दीप्ति गुप्ता सहित कई अन्य महिलाएँ उपस्थित रहीं। सभी की सहभागिता एवं उत्साह से यह पिकनिक सभी के लिए यादगार बन गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button